ज.ने. कृषि वि.वि. में 8वें दिन 7वें वेतनमान की मांग हेतु सामूहिक धरना
जबलपुर 19 जुलाई। जवाहरलाल नेहरू कृषि विवि में आज लगातार 8वें दिन उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष एवं जनेकृविवि के भूतपूर्व प्राध्यापक एवं षिक्षक संघ के पूर्वअध्यक्ष डॉं. पी.जी. नाजपांडे के नेतृत्व में समस्त प्राध्यापक वर्ग ने सातवें वेतनमान हेतु केन्द्रीय प्राध्यापक वैज्ञानिक परिषद् के नेतृत्व में बड़ी तादात में सामूहिक धरना प्रदर्षन कर शासन के प्रति आक्रोष व्यक्त किया। संघ पदाधिकारी नगर के जनप्रतिनिधियों के साथ ही भोपाल जाकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। कृषि विवि के सभी कृषि महाविद्यालय जबलपुर, रीवा, टीकमगढ़, गंजबसौदा, वारासिवनी में सांकेतिक धरना प्रदर्षन केन्द्रीय प्राध्यापक/वैज्ञानिक परिषद् के बैनर तले शुरू हुआ। इस दौरान डॉं. एस.के. पांडे, डॉं. एम.एल. केवट, डॉं. एम.ए. खान, डॉं. आषुतोष श्रीवास्तव, डॉं. आर.बी. सिंह, डॉं. के.के. अग्रवाल, डॉं. आर.एस. रघुवंषी, डॉं. अमित शर्मा, डॉं. बी.एस. द्विवेदी, डॉं. शर्मा, डॉं. शीला पांडे, डॉं. ऊषा भाले, डॉं. अल्पना सिंह, डॉं. अर्चना पांडे, डॉं. अनुभा उपाध्याय, डॉं. सुब्रता शर्मा, डॉं. कीर्ति तन्तुवाय, डॉं. सुनीता पांडे सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापकगण उपस्थित थे। कल सभी काली पट्टी बांधकर सांकेतिक धरना प्रदर्षन करेंगे।


No comments