Header Ads

ads header

Breaking News

रामराज मंदिर से 50 किलो सोने का 15 करोड़ कीमत का कलश चोरी




  •  वारदात से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के खानियांधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत राजमहल किले में स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर से बीती रात्रि को अज्ञात चोर इस मंदिर पर स्थित एक सोने के कलश को चुरा कर ले गए। इस रामजानकी मंदिर का जो सोने का कलश चोरी गया है वह करीब 50 किलो बजनी बताया जा रहा है। इस 50 किलो वजनी कलश की कीमत 15 करोड़ पर बताई जा रही है।
सूचना मिलने के बाद थाना पिछोर एसडीओपी आरपी मिश्रा सहित थाना प्रभारी राकेश शर्मा व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच में जुट गए हैं।
खनियाधाना के ग्रामीणों ने बताया कि इस कलश की स्थापना मंदिर पर यहां के राज्य परिवार द्वारा करीब 300 वर्ष पूर्व कराई गई थी इस की ऐतिहासिक महत्वता को देखते हुए चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी हैं। खनियाधाना के लोगों ने बताया है कि इस मंदिर में जो कलश स्थापित किया गया था वह प्राचीन ओरछा मंदिर के साथ-साथ इस रामराजा मंदिर में भी एक साथ स्थापित किया गया था। मंदिर परिसर खनियाधाना के राज परिवार से जुड़े कौशलेंद्र प्रताप सिंह के ही महल परिसर में स्थित है। चोरी की सूचना के बाद राजपरिवार के सदस्य यहां एकत्रित हो गए और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद चाय एसडीओपी आरपी मिश्रा और थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने जांच शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय से एफएसएल टीम और अन्य पुलिस अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। पुलिस जांच के दौरान यह भी पता चला है कि पूर्व में भी इस कलश को चुराने के प्रयास कुछ चोरों ने किए थे जो पकड़ में आ गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
चोरी की इस वारदात की जानकारी देते हुए राज परिवार से जुड़े कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है और चोर सोने के कलश चुरा कर ले गए हैं जो 50 किलो वजनी है। इसकी कीमत करीब 15 करोड़ के आसपास है।
वही पिछोर एसडीओपी आरपी मिश्रा ने बताया कि चोरी की वारदात के बाद जांच शुरू कर दी गई है और इस चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।

No comments