ग्रामोदय विश्वविद्यालय कृषि परास्नातक पाठयक्रम हेतु प्रवेश परीक्षा सम्पन्न
चित्रकूट 23 जून 2018। आज महात्मा गॉंधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कृषि संकाय द्वारा संचालित कृषि परास्नातक पाठयक्रम में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा संपन्न हुई। यह परीक्षा स्फटिक शिला परिसर विश्वविद्यालय मुख्यालय के कला संकाय, पर्यावरण एवं विज्ञान संकाय तथा प्रौद्यौगिकी एवं अभियांत्रिकी संकाय में संपन्न हुई। इस परीक्षा के माध्यम से एम.एस.सी. कृषि विज्ञान के अंर्तगत आनेवाले एग्रोनामी,हार्टीकल्चर (वेजेटेबल साइंस) मृदा विज्ञान,जैव रसायन,कृषि अर्थशास्त्र, कृषि विस्तार, जेनेटिक्स एण्ड प्लंाट वीडिंग, लाइव स्टाक प्रोडक्शन एण्ड मैनेजमेंट विषयों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी। इस लिखित परीक्षा का परिणाम पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार 27 जून,2018 को प्रसारित किया जायेगा।
ग्रामोदय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2018 के अध्यक्ष, अधिष्ठाता छात्रकल्याण डा. शशिकंात त्रिपाठी और सचिव प्रवेश परीक्षा,हिन्दी विभागाध्यक्ष,उपकुलसचिव अकादमी डा. कुसुम सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ हुई इस लिखित परीक्षा में 498 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। कुलपति प्रो. नरेशचन्द्र के निर्देश पर प्रवेश परीक्षा उडनदस्ता के सदस्यों ने औचक निरीक्षण कर लिखित परीक्षा का अवलोकन किया तथा मानक के रूप में संपन्न हो रही परीक्षा की सराहना की। कुलसचिव डा. अजय कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश,उत्तराखंड,छत्तीसगढ,बिहार, आदि प्रांतों के विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। इस पाठयक्रम में प्रवेश के लिये न्यूनतम अर्हता बी.एस.सी.कृषि निर्धारित की गयी है।
प्रवेश परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय एवं परीक्षार्थियों-अभिभावकों के मन में काफी उत्साह था। हरे-भरे,साफ सुथरे, प्राकृतिक छटा को समेटे विश्वविद्यालय परिसर में परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों को उपस्थित नवीन दृश्य प्रदर्शित हो रहा था। कृषि संकाय के अधिष्ठाता एवं कुलपति के तकनीकी सलाहकार प्रो. देवप्रभाकर राय ने बताया कि लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद प्रवेश की नियमानुसार अगली प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी। उपकुलसचिव(प्रशासन) डा. जे.के.गुप्ता ने बताया कि प्रवेश परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुये विभिन्न प्रशासकीय व्यवस्थायें एवं निर्देश जारी किये गये थे। उन्होने प्रवेश समिति के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रवेश परीक्षा की विभिन्न व्यवस्थाओं में प्रो. आई.पी.त्रिपाठी, डा. अमरजीत सिंह,डा. वाई.के.सिंह,डा. आन्जनेय पाण्डेय,डा.एच.एस.कुशवाहा,डा. ललित सिंह,डा. विवेक फर्नडीज, डा. रघुवंश प्रसाद बाजपेयी भी संलग्न रहे।




No comments