Header Ads

ads header

Breaking News

पीड़ितों की सेवा शैक्षणिक संस्थाओं का नैतिक दायित्व -डॉं. बिसेन



  • जनेकृविवि में पौष्टिक आहार एवं दवा वितरण कार्यक्रम संपंन


जबलपुर 31 अप्रैल। ‘‘पीडित मानवता की सेवा करना शैक्षणिक संस्थाओं का नैतिक दायित्व है। सामजिक सरोकार रखकर हम अपने आस-पास के बीमार और कुपोषितजनों की मदद कर सकते हैं।’’
तदाशय के प्रेरक उद्गार कुलपति डॉं. प्रदीप कुमार बिसेन ने आज जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित क्षय रोगियों हेतु आहार एवं दवा वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। डॉं. बिसेन ने आगे कहा कि कुपोषित समाज को सहज, सुलभ और सस्ते पौष्टिक आहार की जानकारी देना जरूरी है। इस हेतु हम विवि में शीघ्र ही अपना आंगनबाड़ी केन्द्र खोलेंगे।
इस दौरान कृषि महाविद्यालय और कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय ने 20 क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें दवाईयां और पोषण आहार की किट भेंट की और प्रतिज्ञा ली कि मरीजों को पूर्णतः स्वस्थ्य लेने तक यह कार्यवाही चलती रहेगी।
खाद्य विज्ञान विभाग के आचार्य डॉं. शिवशंकर शुक्ला ने पौष्टिक खाद्यान्न पर प्रकाश ड़ाला। इस मौके पर जनेकृविवि की चिकित्सा अधिकारी डॉं. अलका अग्रवाल, विक्टोरिया अस्पताल के क्षयरोग जिला समन्वयक डॉं. सीमान्त ढ़िमोले आनंद नगर केन्द्र प्रभारी लालता प्रसाद, विवि के अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉं. पी.के. मिश्रा, संचालक अनुसंधान एवं संचालक शिक्षण डॉं. धीरेन्द्र खरे, संचालक विस्तार डॉं. (श्रीमति) ओम गुप्ता, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉं. आर.एम. साहू एवं अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय डॉं. आर.के. नेमा आदि मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन डॉं. अमित शर्मा एवं आभार प्रदर्शन अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉं. व्ही.के. प्यासी ने किया। समारोह में समस्त विभागाध्यक्ष, कर्मचारी और छात्रगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

No comments