ग्रामोदय विश्वविद्यालय की दूरवर्ती परीक्षायें 13 जून से
चित्रकूट 01 जून। महात्मा गाँधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट, के दूरवर्ती अध्ययन एवं सतत शिक्षा केन्द्र द्वारा दूरवर्ती माध्यम से संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम सत्र 2017-18 की वार्षिक परीक्षायें (सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक) दिनांक 13 जून, 2018 से घोषित की गयी हैं। परीक्षाओं का संचालन विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में दो पालियों में सम्पन्न होंगी। प्रथम पाली का समय प्रातः 9ः00 बजे से 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली का समय अपरान्ह 02ः00 बजे से 05ः00 बजे तक रहेगा। इस आशय की जानकारी देते हुए दूरवर्ती अध्ययन एवं सतत् शिक्षा केन्द्र के उपकुलसचिव (परीक्षा) डॉ. कमलेश थापक ने बताया कि संबंधित परीक्षार्थी परीक्षा संबंधित तात्कालिक जानकारियों के लिए gramodayadistance.org वेबसाइट का अवलोकन करते रहें। संबंधित अधिसूचना एवं विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट में देखा जा सकता है।

No comments