जनेकृविवि छात्राएं अब शरीर सौष्ठव भी करेंगी
pradeep kumar bisen
- कुलपति डॉं. बिसेन ने किया जिम का उद्घाटन
जबलपुर 2 जून। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय की छात्राएं अब षिक्षण, अनुसंधान और सांस्कृतिक गतिविधियों के अलावा शरीर सौष्ठव भी कर सकेंगी। सपत्नीक पहॅंुचे कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन ने आज कृषि नगर स्थित सुभद्राकुमारी चौहान पी.जी. गर्ल्स हॉस्टल में आधुनिक जिम का फीता काटकर उद्घाटन किया। श्रीमति आशा बिसेन ने मषीनों में तिलक लगाया। इस मौके पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉं. पी.के. मिश्रा, संचालक अनुसंधान एवं संचालक शिक्षण डॉं. धीरेन्द्र खरे, संचालक विस्तार डॉं. (श्रीमति) ओम गुप्ता, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉं. आर.एम. साहू, विभागाध्यक्ष डॉं. एस.डी. उपाध्याय तथा छात्रावास अधीक्षक डॉं. (श्रीमति) ऊषा भाले, डॉं. अनुभा उपाध्याय, डॉं. अमित शर्मा, डॉं. दीपक राठी, डॉं. स्तुति मिश्रा, तकनीकी प्रषासनिक अधिकारी डॉं. अनय रावत, सुरक्षा अधिकारी डॉं. योगेष मोहन शर्मा एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी। पूर्व में स्वागत गीत के बाद छात्राओं- कु. पुनिका, पूनम, अष्विनी, साहिबा ने तिलक और गुलाब का फूल भेंट कर अतिथि सत्कार किया। कार्यक्रम का संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉं. व्ही.के. प्यासी ने किया। इस दौरान ट्रेनर डॉं. आषीष कुमार निगम ने बताया कि वर्तमान में जिम में आधुनिक मषीनें- एक्डोमिनल बेंच, स्पिन बाइक, मल्टी जिम, चिनअप्स स्टैंड, वेट लिफ्टिंग वार विथ वेट, मल्टी बेंच एवं क्रास ट्रेनर आदि लगाई गई हैं जिनकी सहायता से छात्राएं आसानी से विविध एक्सरसाइज कर सकती हैं।
No comments