वन कर्मचारी 03 जून को अंजनिया सीएम कार्यक्रम का करेंगे वहिष्कार
- वन कर्मचारी संघ जिला शाखा मण्डला एवं स्टेट फारेस्ट रेंज आफिसर्स (राजपत्रित) एशोसिएशन का वहिष्कार करने का लिया फैसला
मंडला । वन कर्मचारी संघ ने 03 जून को अंजनिया में आयोजित होने वाले असंगठित श्रमिको एवं तेंदुपत्ता संग्राहकों का सम्मेलन कार्यक्रम का वहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।संघर्ष समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र गौतम रेंजर मण्डला की अध्यक्षता में संघर्ष समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम का वहिष्कार का निर्णय लिया गया।साथ ही तेंदुपत्ता प्रबंधकों फड़ मुंशियो ने बोनस वितरण चरण पादुका साड़ी पानी की बॉटल वितरण में भी सहयोग नही करने को कहाँ गया और संग्राहकों को होने वाले उक्त कार्यक्रम में भी नही लाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में श्रीमति सीता जामरा रेंज आफिसर सिझोरा/मोतीनाला बफर दिनेश डहारे रेंज आफिसर बम्हनी पश्चिम सामान्य कमलेश साल्वी रेंज आफिसर मवई पूर्व सामान्य ज्ञान सिंह पंवार रेंज आफिसर अंजनिया पूर्व सामान्य शिव कुमार ककोड़िया रेंजर्स सरही कान्हा देवेश खराड़ी रेंजर्स बैहर बफर विभाष बिल्लोरे रेंजर्स मोहगांव पूर्व सामान्य शोभना वर्मा रेंजर्स बिछिया पूर्व सामान्य रामेश्वर उइके रेंजर्स घुघरी पूर्व सामान्य बालसिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष जुगल किशोर पाण्डे संभागीय अध्यक्ष प्रीतेश पाण्डे सचिव अवधेश झारिया प्रवक्ता किरण वरकड़े जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अंकित बाजपेई संतोष पन्द्रों बसंत तेकाम संजय मर्सकोले आनंद रोस्टा यूसुफ खोखर नरेस्वरी धुर्वे दिनेश तिवारी दुर्गेश दीक्षित आनंद धारवैया रमेश कटरे हिदायत खान नंद कुमार नंदा शारदा यादव जागेश्वर चौरसिया अनूप परमार प्रकाश श्रीवास दिनेश मरावी प्रमोद दुबे नीरज झारिया यशवंत कछवाहा नीरज पाण्डे मनोज मिश्रा बिन्नू मिश्रा रहे।बैठक में लगभग 700 कर्मचारी अधिकारी शामिल हुए।उक्त संघ ने बताया कि जैसा कि पार्क प्रबंधन दावा कर रहा हैं कि पार्क का संचालन सुचारू रूप से चल रहा हैं।कान्हा नेशनल पार्क झूठे वादा करके क्या साबित करना चाहता हैं कि जंगलो के अंदर वन्य प्राणीयो के शिकार नही हो रहे हैं।सुरक्षा पर सवालिया निशान लग रहे हैं बिना वन कर्मियों के कान्हा पार्क कैसे चलाया जा सकता है।

No comments