ज्योतिरादित्य सिंधिया को 5 लाख की चपत लगाई
शिवपुरी, ईएमएस। शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सांसद सिंधिया की धन्यवाद सभा के दौरान कांग्रेस नेताओं समेत दर्जनों आम लोगों की जेब काटने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप था कि जेबकतरे मध्यप्रदेश शासन लिखे वाहन में बैठकर आए और करीब पांच लाख रुपये से ज्यादा की रकम लेकर भाग गए। पुलिस ने उनके पास से वो वाहन भी जब्त किया है जिसमें वे बैठकर आए थे।फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दरअसल, बीते दिनों कोलारस उपचुनाव में मिली जीत को लेकर खतौरा गांव में कांग्रेस सांसद सिंधिया क्षेत्रवासियों को धन्यवाद देने पहुंचे थे। सभा में हजारों लोग और कई कांग्रेस के नेता भी पहुंचे थे। वही धन्यवाद सभा में जेबकतरों ने मौके का फायदा उठाते हुए कांग्रेस विधायक समेत करीब दर्जन भर नेताओं की जेब साफ कर दी। इसके बाद जेब कटने की शिकायत पर इंदार थाने की गई। पुलिस ने आरोपिय पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को तीन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उस जीप को भी जब्त कर लिया गया है, जिसमें सवार होकर जेबकतरे मध्य प्रदेश शासन की पट्टी लगाकर आए थे। हिरासत में लिए गए आरोपियों के नाम चंदन नामदेव, विनोद नामदेव, विकास तिवारी हैं। सभी शिवपुरी निवासी हैं।
इनकी कटी थी जेब
चदेंरी विधायक डग्गी राजा, कांग्रेसी नेता धर्मवीर यादव अलावदी, महेश सिंह यादव खतौरा, सरपंच रामजी आचार्य, भरत लोधी कुटवारा, राजकुमार कुटवारा, ब्रजेन्द्र सिंह पडरिया, मुकेश यादव ,पप्पू सिंह बरोदिया,महेन्द्र सिंह खतौरा सहित 2 दर्जन नेता और आमजन के जेबो पर जेबकतरो ने हाथ साफ कर दिया है।
कब हुए थे उपचुनाव
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा के लिए 24 फरवरी को उपचुनाव हुआ था। मुंगावली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव ने बीजेपी प्रत्याशी बाई साहब को हराकर जीत हासिल की थी।वही कोलारस से कांग्रेस उम्मीदवार महेन्द्र सिंह यादव ने भाजपा के उम्मीदवार देवेंद्र जैन को 8086 मतों के अंतर से हराया था।इसी को लेकर सिंधिया सात मार्च को कोलारस में धन्यवाद सभा करने पहुंचे थे, जहां जेबकतरों ने नेताओं समेत आम लोगों की जेब काट दी।

No comments