Header Ads

ads header

Breaking News

शीतलहर: 13 शहरों में पारा 5 डिग्री के नीचे, दो-तीन दिन राहत के आसार नहीं





उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे प्रदेश को चपेट में ले रखा है। ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों में शीतलहर चल रही है। 13 शहरों में पारा पांच डिग्री या उससे नीचे दर्ज किया गया। ग्वालियर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां बुधवार रात पारा 1.9 डिग्री पर आ गया। इसी दौरान भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिन तक मौसम में कुछ विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

कोहरे में डूबा उत्तर भारत, बर्फीली हवाओं से जीना दूभर
जम्मू 2.7 डिग्री, कटरा में 5 डिग्री
- जम्मू में रात का तापमान 2.7 डिग्री, श्रीनगर में माइनस 3.9 डिग्री और वैष्णो देवी (कटरा) में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली : 60 ट्रेनें लेट, 14 को रद्द किया
- नई दिल्ली में कोहरे की वजह से 60 ट्रेनें देरी से चलीं और 14 को रद्द करना पड़ा। हवाई अड्डे पर दृश्यता 50 मीटर तक रही, जिससे कई उड़ानें प्रभावित हुईं।
उप्र : ठंड से सगे भाई-बहन की मौत
- उप्र के इस्लामनगर में 4 बच्चे ब्रान्को निमोनिया की चपेट में आ गए। इनमें से दो की मंगलवार रात मौत हो गई। अन्य दो भी हालत गंभीर है।

No comments