ODF सर्टिफिकेट: सीक्रेट दौरे पर आई जांच टीम, कमिश्नर को फोन किया- हम आ गए हैं...
भोपाल .एक हफ्ते से नगर निगम के अपर कमीश्नर कह रहे थे कि ओडीएफ की जांच के लिए दिल्ली से आने वाली (क्वालिटी काउंसिल अॉफ इंडिया) क्यूसीआई की टीम बिना बताए आएगी और नगर निगम के अफसर भी जांच के दौरान साथ में नहीं रहेंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। क्यूसीआई की टीम गुरुवार को उज्जैन में थी और निगम अफसरों को बता दिया गया था कि शुक्रवार को भोपाल में निरीक्षण होगा।
सुबह आते ही क्यूसीआई के दोनों एक्सपर्ट ने करीब 10 बजे निगम कमीश्नर प्रियंका दास से संपर्क किया। इसके बाद निगम की ओर से उपायुक्त राहुल सिंह राजपूत, एएचओ राजीव सक्सेना और अतिक्रमण अधिकारी कमर साकिब को टीम के साथ कर दिया गया। इनके अलावा कंसल्टिंग एजेंसी केपीएमजी के शैंकी जैन भी पूरे दिन टीम के साथ मौजूद थे। पिछले साल की तरह दिल्ली से मिल रही लोकेशन पर टीम के सदस्य नगर निगम के अफसरों के साथ पहुंच रहे थे। हर उस जगह पर जहां टीम के पहुंचने की संभावना थी निगम के वरिष्ठ अधिकारी सफाई अमले के साथ मौजूद थे।

No comments