Header Ads

ads header

Breaking News

ग्रामोदय विश्व विद्यालय के कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण सम्पन्न

ग्रामोदय विश्व विद्यालय के कर्मियों को पेेेेंशन दिलाने के लिये संघर्ष का निर्णय


चित्रकूट से तरुणेंद्र चतुर्वेदी की रिपोर्ट...
चित्रकूट, 08 दिसम्बर। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्व विद्यालय के नवनिर्मित सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास भवन के सभागार में आयोजित भव्य समारोह में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की ग्रामोदय विश्व विद्यालय इकाई के निर्विरोध अध्यक्ष, महासचिव और अन्य पदाधिकारियों- कार्यकारिणी सदस्यों को को शपथ दिलाई गयी। शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता करते हुये  कुलपति प्रो0 नरेश चन्द्र गौतम ने कहा कि संगठन पदाधिकारियों का कर्तव्य होता है कि वे बिना किसी भेदभाव के कर्मचारियों के कल्याण की दिशा में सकारात्मक और प्रभावशाली प्रयास करें। संगठन के महत्व और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुये कुलपति प्रो0 गौतम ने कहा कि किसी भी संस्था और वहां कार्यरत कर्मचारियों के कल्याण में संगठनों का विशेष महत्व होता है। ग्रामोदय विश्व विद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों द्वारा अपेक्षित पेंशन के  लागू करने के प्रसंग पर आश्वासन दिया कि विश्व विद्यालय प्रशासन इस दिशा में पूरा सहयोग प्रदान करेगा। पेंशन लागू करने का मामला शासन स्तर पर पूर्ण किया जाना है। उन्होंने गैर शिक्षक संघ के मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय पदाधिकारियों और राष्ट्रीय पदाधिकारियों का विश्व विद्यालय परिसर में स्वागत करते हुये विश्व विद्यालय की कार्ययोजना एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कुल सचिव डॉ0 अजय कुमार ने ग्रामोदय विश्व विद्यालय की  प्रगति में कर्मचारियों के योगदान को रेखांकित किया। इस समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजभूषण मिश्रा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, रामेश्वर पाण्डेय, उत्तर प्रदेश प्रांत के सचिव रिंकू राय, मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश सिंह गूजर, महासचिव लखनलाल परमार, उपाध्यक्ष कमलजोशी एवं आनन्द बहादुर, संगठन सचिव मुकेश यादव एवं ग्रामोदय विश्व विद्यालय के लेखा नियंत्रक इं0 सच्चिदानन्द ओझा, ग्रामोदय विश्व विद्यालय इकाई के निर्विरोध अध्यक्ष सत्यनारायण गर्ग ‘‘मुन्ना भइया’’ व निर्विरोध महासचिव रविराज सिंह आदि पदाधिकारी मंचाशीन रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों ने ग्रामोदय विश्व विद्यालय में शासकीय पेंशन अभी तक लागू न होने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुये कहा कि गैर शिक्षक कर्मचारी संघ का प्रयास होगा कि अन्य विश्व विद्यालयों की भांति ग्रामोदय विश्व विद्यालय के कर्मचारियों को भी शासकीय पेंशन मिले, इसके लिये कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजभूषण मिश्रा ने कहा कि मैं ग्रामोदय विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो0 गौतम के विचारों से पूर्णतः सहमत हूँ कि संगठन की शक्ति और संगठन का संघर्ष महत्वपूर्ण होता है। श्री मिश्रा ने कहा कि इस विश्व विद्यालय के गैर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन की मैं सार्वजनिक प्रशंसा करता हूँ एैसा सकारात्मक वाातावरण किसी विश्व विद्यालय में देखने को नही मिला। सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति चाहे वो कर्मचारी हो, चाहे वो पदाधिकारी हो, चाहे वो संगठन के पदाधिकारी हों, हर क्षेत्र में सफल होते हैं। मुझे विश्वास है कि ग्रामोदय विश्व विद्यालय में विद्यमान निर्विरोध ऊर्जा का संदेश पूरे देश के कर्मचारी संगठनों को प्रेरणा देगा। मध्य प्रदेश के प्रांताध्यक्ष राकेश सिंह गूजर ने कहा कि पेंशन वह चीज है जो किसी कर्मचारी को उसके सेवा निवृत्ति के बाद उसका सहारा बनती है। बड़ा ही दुःखद है कि ग्रामोदय विश्व विद्यालय के कर्मचारियों के लिये पेेंशन नहीं है। उन्होंनंे कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि अन्य विश्व विद्यालयों की भांति ग्रामोदय विश्व विद्यालय में पेंशन प्रभावी हो इसके लिये कर्मचारी संघ हर स्तर पर संघर्ष व आंदोलन करेगा। इसके बाद भी यदि पेंशन लागू न हुई तो राष्ट्रीय और प्रांतीय संगठन अन्य विश्व विद्यालयों में भी काम रोक कर सरकार पर पेंशन लागू करने के लिये दबाव बनायेंगे। श्री गूजर ने आवाहन् किया कि कर्मचारियों के संरक्षण और आवश्यकताओं कि पूर्ति के लिये हर क्षण संघर्ष को तैयार रहें प्रांतीय पदाधिकारी और संगठन ग्रामोदय विश्व विद्यालय के कर्मचारियों के साथ है। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन डॉ0 राम खेलावन पाण्डेय ‘‘राजा पाण्डेय’’ ने किया।
ग्रामोदय विश्व विद्यालय परिसर में हुये शपथ ग्रहण समारोह में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सत्य नारायण गर्ग, उपाध्यक्ष रामसजीवन मौर्य, महासचिव रविराज सिंह, सह सचिव अवध श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष डॉ0 लाला भइया यादव, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी जय कृष्ण अग्रवाल और सदस्य कार्यकारिणी रामस्वरूप यादव, डॉ0 दादूराम, डॉ0 लाल चन्द्र गुप्ता, विद्यानन्द चतुर्वेदी, देवेन्द्र सिंह, लक्ष्मण प्रसाद गर्ग, महेश सिंह, राम आश्रय आदि ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली तथा सदैव कर्मचारी हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सम्मिलित राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों का ग्रामोदय विश्व विद्यालय के कर्मचारियों द्वारा जोरदार अभिनन्दन किया गया। फूल-मालाओं के परम्परागत अभिनन्दन के साथ शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया कार्यक्रम का प्रारम्भ अतिथियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चरण के मध्य दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इस अवसर पर ग्रामोदया विश्व विद्यालय के प्राध्यापक और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त मंे चित्रकूट की संस्कृति और परम्परा के अनुसार सहभोज का आयोजन किया गया।






ग्रामोदय वि0वि0 में यू0एस0ए0 के विश्लेषक इं0 मनीष मिश्रा  का व्याख्यान
 विज्ञान एवं पर्यावरण संकाय महात्मा गाँधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित विशिष्ट व्याख्यान कार्यक्रम में  इं0 मनीष मिश्रा डाटा एनालिस्ट इन्फार्मेशन रिसोर्स इनकार्पोरेशन शिकागो ;न्ण्ैण्।द्ध द्वारा अमेरिका के विभिन्न विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं भविष्य की तकनीकी के बारे में व्याख्यान देते हुये कहा कि  बिग डाटा, क्लाउड्, कम्प्यूूटिंग एवं मशीन लर्निंग का विशेष महत्व है इन क्षेत्रों में स्नातक व परास्नातक छात्रों को अपनी उपयोगिता सिद्ध करना होगा तभी छा़त्र स्वावलम्बी बन सकतें है। उन्हांेने कहा कि ;न्ण्ैण्।द्ध के विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों की उच्च शिक्षा में हिस्सेदारी औसतन 50 प्रतिशत से अधिक रहती है, ‘‘कार्य ही पूजा ’’ की भावना को आत्मसात् करने से सफलता मिलती है। निष्ठापूर्ण प्रयासों के बाद भी मिली पराजय से हतोत्साहित नहीं होना चाहिये बल्कि लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में लगातार प्रयासरत रहना चाहिये। उन्होने न्ण्ैण्। में  हो रहे शोधकार्यों पर चर्चा करते हुये कहा कि सफलता का कारण केवल  शोधरत व्यक्ति की मेहनत और खोजी नजर ही नहीं बल्कि सामाजिक स्वीकृति भी होती है। ऐसे लोगों के लक्ष्य प्राप्ति में समाज की अधिक से अधिक सम्भावित सहायता उपलब्ध रहती है। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ0 ए0के0 अग्रवाल ने किया। विज्ञान संकाय द्वारा संचालित विभिन्न कोर्सों के छात्र/छात्राआंे- दीपक चौरसियां, रविकान्त शुक्ला, आशुतोष तिवारी, नीता विश्वकर्मा, शिवम् त्रिपाठी, पवन कुमार, स्नेहा अग्रवाल, अल्का गोस्वामी, संदीप कुमार, नेहा सिंह, शिवप्रकाश, प्रतिभा शुक्ला एवं लक्ष्मी गुप्ता आदि का प्रशंसनीय सहयोग रहा एवं संकाय के प्रध्यापकों डॉ0 एस0एस0 गौतम, डॉ0 जी0एस0 गुप्ता, डॉ0 रवि चौरे, डॉ0 रविन्द्र सिंह, डॉ0 एस0के0 चतुर्वेदी, आकाश सिंघल, अंकित कुमार, धीरेन्द्र कुमार, सुनीता मि़श्रा, ऋचा त्रिपाठी आदि शोध अध्येताओं ने सहभागिता की। डॉ0 जी0एस0 गुप्ता द्वारा सहभागियों को धन्यवाद दिया गया।
         

No comments