रैली निकालकर दिया शिक्षा के विस्तार का नारा
- सेसा की व्हीकल रैली को पूर्व मुख्य सचिव ने दिखाया झंडा
- करीब सौ चार पहिया,डेढ़ सौ दो पहिया वाहन सहित शमिल हुए हजार लोग
संवाददाता,भोपाल.
शिक्षा का मूल उद्देश्य है ज्ञान का विस्तार करना। और जब शिक्षित होकर निकले
छात्र अपने स्तर पर इस उद्देश्य को पूरा करने में भूमिका निभाएं तो इससे सुखद
कुछ नहीं हो सकता। इसी उद्देश्य के साथ शनिवार को जीतेंगे हर जंग शिक्षा के संग
नारे सहित कार्मल कान्वेंट के पूर्व विद्यार्थियों ने वाहन रैली निकाली।
विदेशों से लौटे स्टूडेंट्स सहित वर्र्तमान विद्यार्थियों ने दो व चार पहिया
वाहनों की रैली निकाल जीतेंगे हर जंग शिक्षा के संग का नारा दिया। गोविंदपुरा स्थित कार्मल कॉन्वेंट सीनियर सेंकेडरी स्कूल के पूर्व छात्र संगठन
सेसा ने स्कूल के पचास वर्ष पूरे होने पर यह आयोजन किया। रैली को प्रदेश पूर्व
मुख्य सचिव निर्र्मला बुच ने झंडा दिखाकर रवाना किया। रैली की आयोजक व सेसा की
वाइस प्रेसीडेंट एडवोकेट सपना चौधरी ने बताया कि स्कूल के गठन के पचास वर्ष
होने पर विदेशों में बसे करीब पच्चीस इस कार्यक्रम में भाग लेने आए हैं। रैली
में सौ के करीब चार पहिया और डेढ़ सौ दो पहिया वाहन के साथ एक हजार लोगों ने
भाग लिया। इसमें वर्तमान भी शामिल रहीं।
डीजे के साथ फैलाया संदेश: रैली स्कूल के सामने से शुरु होकर आईटीआई, जेके रोड,
पिपलानी रोड, विजय मार्केट और बीएसएसएस कॉलेज से होते हुए वापिस स्कूल में
समाप्त हुई। करीब बीस किलोमीटर लंंबे इस ट्रेक पर डीजे के साथ रैली निकाली गई।
रैली में शिक्षा संबंधी नारे भी लगाये गये। सेसा की प्रेससीडेंट व आईएएस अनुभा
श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षा का विस्तार हमारा उद्देश्य है और हम पूर्व छात्र
इसे अपने एसोसिएशन के माध्यम ेसे पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।
जमकर थिरके एक्स स्टूडेंटस और टीचर:
रैली की समाप्ति पर एक्स स्टूडेंट्स ने अपने पुरानी टीचर्स को अपनी शरारतें याद
दिलाईं। इसी बीच डीजे ने गाने बजाने शुरु कर दिए। रैली के लिए पहले से ही
उत्साहित स्टूडेंट्स अपने बैचमेट्स और जूनियर्स के साथ जमकर थिरके। दोनों ने
मिलकर अपनी टीचर्स को भी स्टेज के फ्लोर पर बुलाकर कदम थिरकाए।







No comments