7 माह पहले गुवाहाटी से वन विहार आई शेरनी वृंदा की लिवर खराब होने से मौत
भोपाल. वन विहार नेशनल पार्क में बुधवार को गुवाहाटी से लाई गई शेरनी वृंदा की मौत हो गई। वो पिछले एक महीने से बीमार थी। उसका लिवर खराब हो गया था। वाइल्ड लाइफ डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही थी। लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हो पा रहा था।
- उसको बचाने के लिए जबलपुर वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञों की मदद ली जा रही थी। 14 अप्रैल को गुवाहाटी से वृंदा समेत चार शेरों (दो नर, दो मादा) को वन विहार लाया गया था। सेंट्रल जू अथॉरिटी की अनुमति के बाद उसे यहां पर शिफ्ट किया गया।
- वन विहार की डायरेक्टर समीता राजौरा का कहना है कि यहां आने के बाद वृंदा की सेहत में सुधार आया था। सितंबर तक थी, लेकिन अक्टूबर में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।

No comments