शिक्षक संतोष सूर्यवंशी को उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान
सिवनी। शिक्षक संतोष सूर्यवंशी को उत्कृष्ट शिक्षक के सम्मान से नवाजा गया है। संतोष सूर्यवंशी प्राथमिक शाला कटिया में पदस्थ हैं। स्कूल की विभिन्न विकासात्मक गतिविधियां एवं शिक्षा के लिए नवाचार प्रोत्साहन को बढ़ावा देने के लिए सूर्यवंशी का चयन जिला प्रशासन द्वारा किया गया था। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मंगलवार को संतोष सूर्यवंशी को यह सम्मान दिया गया। सूर्यवंशी ने बताया कि शिक्षा के माध्यम से समाज का विकास किया जा सकता है इसलिए उत्कृष्ट शिक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं। सूर्यवंशी ने बताया कि हमने शाला सिद्धी योजना का सफल क्रियान्वयन किया है। इसी के कारण यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

No comments