Header Ads

ads header

Breaking News

सातवां वेतनमान लागू करवाने के लिए जनता यूनियन ने ज्ञापन सौंपा


हितेश मालवीय, परासिया । मध्यप्रदेश में जनता यूनियन ने राज्य की शिवराज सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश व्यापी आंदोलन का आरम्भ किया है । यूनियन के संरक्षक प्रह्लाद मालवी ने बताया कि मप्र सरकार द्वारा राज्य सरकार द्वारा 3 जुलाई 2017 को राज्य के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का प्रस्ताव पारित कर दिया है जो की 1 जुलाई 2016 से कर्मचारियों को प्रदान किया जाना था किंतु आज दिनांक तक वेतन पुनरीक्षण की कोई कार्यवाही शुरू नहीं की गई है । जिससे कर्मचारियों में राज्य सरकार के विरुद्ध वातावरण का निर्माण हो रहा है । जनता यूनियन के परासिया शाखा के संरक्षक प्रह्लाद मालवी, पीडी मिश्रा, अध्यक्ष एस एल सूर्यवंशी, सचिव केके साहू, नरेश पवार, एस के वाड़बुदे, दिनकर राव, नंदू विश्वकर्मा, धरमदास विंदवारी, वसीम खान, रामचरण पटेल समेत अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम से कार्यपालन यंत्री राजीव चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपा और बताया कि अगर समय रहते उचित कार्यवाही नहीं की जाती है तो जनता यूनियन सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में हड़ताल पर जायेगी ।

No comments