Header Ads

ads header

Breaking News

अस्पताल ने कम नहीं किए 50 रुपये, बच्चे की मौत


रांची, ईएमएस। झारखंड में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मात्र 50 रुपये कम पडऩे पर राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) के लैब स्टाफ ने एक बच्चे का टेस्ट करने से इनकार कर दिया। दरअसल सीटी स्कैन के लिए 1350 रुपये की जरूरत थी। संतोष के पास केवल 1300 रुपये थे। उसने लैब स्टॉफ से स्कैन करने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने श्याम का टेस्ट करने से इनकार कर दिया. अस्पताल प्रबंधन से बच्चे के पिता ने काफी मिन्नतें की, लेकिन लैब स्टाफ का दिल नहीं पसीजा। सही समय पर टेस्ट न होने से श्याम की मौत हो गई। झारखंड पुलिस के मुताबिक, सिर में चोट के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

No comments