Header Ads

ads header

Breaking News

irctc- बिना पैसे टिकट करें बुक और 14 दिन बाद करें पेमेंट


-आईआरसीटीसी देगा तोहफा
नई दिल्ली, ईएमएस। आईआरसीटीसी अपने कस्टमर्स को नई सर्विस का तोहफा देने वाली है। जल्द ही यूजर्स रेलवे टिकट बुकिंग के लिए पे लेटर का विकल्प चुन पाएंगे। यानी उन्हें टिकट पेमेंट बाद में करना होगा। ऐसे में उन्हें बुकिंग के दौरान लंबे पेमेंट प्रॉसेस से छुटकारा मिल सकेगा। आईआरसीटीसी का नया फीचर पेमेंट वेबसाइट 'ई पे लेटर ( e pay later ) की मदद से शुरू हो रहा है। e pay later आज खरीदो, बाद में चुकाओ के कॉन्सेप्ट पर काम करने वाली पेमेंट सॉल्यूशन सर्विस है। वेबसाइट ऑनलाइन खरीद के पेमेंट के लिए 14 दिन का क्रेडिट टर्म देती है। यह सर्विस उपयुक्त कस्टमर्स के लिए होगी, जो बिना किसी झंझट के टिकट बुकिंग कर सकेंगे। नए पेमेंट फीचर के तहत आईआरसीटीसी के कस्टमर्स को ट्रांजेक्शन के 14 दिन में पेमेंट करना होगा। कंपनी के मुताबिक, उनका टार्गेट है कि अगले 6 महीने में हर दिन होने वाले 6 लाख ट्रांजेक्शन में से 5प्रतिशत उनके प्लेटफॉर्म से हो। कंपनी ने यह भी बताया कि इसले लिए यूजर्स को आधार कार्ड और पैन कार्ड डिटेल जैसी बेसिक जानकारी देनी होगी। यूजर्स वन टाइम पासवर्ड के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। दिसंबर 2015 को मुंबई में e pay later की शुरुआत हुई थी। कंपनी फिलहाल एनईएफटी e pay later के जरिए पेमेंट लेती है

No comments