यूपीएससी का रिजल्ट घोषित, 180 आईएएस बनेंगे, nandni kr upsc 2016 toppper
![]() |
| nandni kr upsc 2016 toppper |
नंदिनी ने किया टॉप, अनमोल रहे दूसरे नंबर पर
-1099 छात्र चयनित
-500 छात्र सामान्य वर्ग से
-347 पिछड़ा वर्ग से
-163 अनुसूचित जाति
-89 अनुसूचित जनजाति
-180 आईएएस बनेंगे
-150 आईपीएस बनेंगे
-45 आईएफएस बनेंगे
- 603 केंद्रीय सेवाओं के ग्रुप ए सर्विस में जाएंगे
- 231 केंद्रीय सेवाओं के ग्रुप बी सर्विस में जाएंगे
नई दिल्ली। यूपीएससी (यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन) ने सिविल सेवा परीक्षा 2016 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार कर्नाटक की नंदिनी केआर ने यूपीएससी में टॉप किया है, जबकि अनमोल शेर सिंह बेदी और जी. रोनांकी ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पिछले साल ये परीक्षा 3 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच दो सेशन में आयोजित की गई थी। फाइनल रिजल्ट में कुल 1099 छात्रों का चयन किया गया है, जिनमें 500 अभ्यर्थी जनरल कैटेगरी से हैं, जबकि ओबीसी कैटेगरी के 347, एससी कैटेगरी के 163 और एसटी कैटेगरी के 89 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। आईएएस के लिए 180, आईएफएस के लिए 45 और आईपीएस के लिए 150 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनके अलावा केंद्रीय सेवाओं में ग्रुप-ए के लिए 603 और ग्रुप-बी के लिए 231 का चयन हुआ है।
यह है टॉप 10
रोल नंबर चयनित
0134810 नंदिनी के आर
0561724 अनमोल शेर सिंह बेदी
0147866 गोपालकृष्ण रोनांकी
0014451 सौम्या पांडेय
0656401 अभिलाष मिश्रा
0032405 कोठामासू दिनेश कुमार
0583119 आनंद वर्धन
0559310 श्वेता चौहान
0384935 सुमन सौरव मोहंती
0000823 बिलाल मोहीउद्दीन भट

No comments