Header Ads

ads header

Breaking News

पौधे लगाओ, धरती को खूबसूरत बनाओ: तालिबान


काबुल, । हमेशा आतंक के पर्याय रहे आतंकी संगठन तालिबान का नया फरमान लोगों को आश्चर्य में डाल रहा है। इस बार जारी किए गए फरमान में लोगों से दुनिया की भलाई और धरती को खूबसूरत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की गई है। तालिबान के रवैये के उलट उसके इस कदम को अनकॉमन (असामान्य) माना जा रहा है। लोगों को इस पर काफी हैरानी हो रही है। इस संदेश में कुरान की आयतों का हवाला दिया गया है। अफगानिस्तान में तालिबानी कार्यकर्ता हैबतुल्लाह अखुंदजादा के नाम से यह बयान जारी किया है। उनसे कहा गया है कि वे एक या कई फलदार या गैर फलदार पौधे लगाकर धरती को सुंदर बनाएं। इस तरह सर्वशक्तिमान अल्लाह की रचनाओं का फायदा उठाएं। हैबतुल्लाह ने बंजर देश में पौधे लगाने के लिए कुरान की आयतों का भी हवाला दिया है। तालिबान की तरफ से ऑफिशियली इस स्पेशल मैसेज को जारी किया गया है।  इस कदम पर लोगों को हैरानी इसलिए हो रही है क्योंकि यह संगठन खूनखराबे, कत्लेआम के लिए ही जाना जाता है। हाल ही में संगठन ने कई मुद्दों पर अपना एक अनसाइंड बयान भी पब्लिश किया था। जिसमें हताहत हुए लोगों की संख्या, ग्रुप के नए ऑपरेशंस और 1980 में सोवियत सैनिकों की वापसी की सालगिरह जैसे मसले शामिल थे। हैबतुल्लाह एक मौलवी है। इसे तालिबान में मिलिट्री चीफ के बजाए एक धार्मिक नेता का दर्जा हासिल है। मई 2016 में पाकिस्तान में अमेरिका ने ड्रोन हमला किया था, जिसमें हैबतुल्लाह का सीनियर मारा गया था। उसी के बाद से संगठन की कमान इसके हाथों में आ गई। माना जाता है कि हैबतुल्लाह अफगानिस्तान में ही कहीं छिपा है। 

No comments