Header Ads

ads header

Breaking News

मजेदार सेक्स लाइफ के लिए करें हार्ड वर्क

sex

लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप्स में खुशहाल सेक्स लाइफ का सीक्रेट है कि इसके लिए कठिन परिश्रम और कोशिश की जाए, बजाय इसके कि महज सेक्स संतुष्टि की इच्छा रहे। ऐसा निष्कर्ष टोरंटो यूनिवर्सिटी से जुड़ीं सोशल साइकॉलजी शोधकर्ता जेसिका मैक्सवेल की एक स्टडी में सामने आया है। उनके मुताबिक,'सेक्स लाइफ एक बगीचे की तरह है। इसे नियमित अंतराल पर पानी और पोषण की जरूरत होती है।'

हर किसी को सेक्स की इच्छा होती है। जेसिका के मुताबिक दो तरह के लोग होते हैं। एक वे जो सेक्शुअल ग्रोथ में यकीन रखते हैं और दूसरे वे जो सेक्शुअल डेस्टिनी को मानते हैं।

जेसिका की मानें तो जो लोग सेक्शुअल डेस्टिनी में यकीन रखते हैं वे सेक्स लाइफ की बेहतरी को इस पैमाने से मापते हैं कि उनकी रिलेशनशिप कितनी परिपक्व है। इन लोगों का मानना है कि बेडरूम में होने वाली परेशानियों का सीधा संबंध रिलेशनशिप से है।

वहीं दूसरी तरफ जो लोग सेक्शुअल ग्रोथ में यकीन रखते हैं, वे अपनी सेक्स समस्याओं को सुधारने में यकीन रखते हैं लेकिन वे किसी भी कीमत पर अपने रिलेशनशिप में दरार को बर्दाश्त नहीं करते।

No comments