Header Ads

ads header

Breaking News

सुबह से बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी, आज हो सकती है मानसून की पहली बारिश

भोपाल। आज राजधानी में मानसून की पहली जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगलवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। सुबह करीब सात बजे इतने घने बादल छाए की लगा अब बादल बरसने ही वाले हैं। सुबह साढ़े आठ बजे धूप निकल आई। इसके करीब एक घंटे बाद बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल शुरू हो गया। भेल इलाके में करीब 15 मिनट तेज बारिश हुई।
मानसून ने रविवार को ही प्रदेश में दस्तक दे दी है। सोमवार को भी पुराने शहर में कई जगह फुहारें पड़ीं तो नए भोपाल के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश हुई। इस वजह से दिन का तापमान दो डिग्री लुढ़क गया। सोमवार को दिन का तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा।

No comments